तमिलनाडु के थेली जिले का मामला ...
रात के अंधेरे में स्टाफ पर हमला करके जेल से 17 कैदी हुए फरार !
तमिलनाडु के थेनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. थेनी जेल से 17 कैदी फरार हो गए हैं. कैदियों के फरार होने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं और सभी वाहनों की जांच की जा रही है.
जेल कर्मचारियों पर हमला करके ये कैदी फरार हो गए हैं. इसके बाद से आस-पास के इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश हो रही है. भागे हुए कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि बाकी को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीम बनाई गई हैं.
साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने पुष्टि की कि तलाशी अभियान के दौरान भागे हुए कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने भागे हुए एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है.
डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने बताया कि कैदियों के भागने के बाद सुरक्षा टीमों ने वाहनों की जांच तेज कर दी है, जबकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेकपॉइंट बनाए हैं.
ये कैदी हुए फरार...
फरार होने वाले कैदियों की पहचान लिंगम, राजा सिंगंधर, करुप्पसामी, सिलंबरसन, तिरुपति, मेंजीसुंदरम, सबरी, पोन मुथु, निजांत, कार्तिक राजा, मुगिलन, सेल्वा, तरूण, राजकुमार, प्रवीण, मुथु इलंगो और राजुवीन के रूप में की गई।
1 ही सेल में बंद थे सब
पुलिस के मुताबिक सभी 17 आरोपी एक ही सेल में बंद थे. बताया जाता है कि जब जेल के कर्मचारी यह सूचना मिलने पर सेल में गए कि एक कैदी की तबीयत खराब है तो उन पर हमला कर दिया गया. इसके बाद कैदी जेल से भागने में कामयाब हो गए. फरार होने वाले कैदियों की पहचान लिंगम, राजा सिंगंधर, करुप्पसामी, सिलंबरसन, तिरुपति, मेंजीसुंदरम, सबरी, पोन मुथु, निजांत, कार्तिक राजा, मुगिलन, सेल्वा, तरूण, राजकुमार, प्रवीण, मुथु इलंगो और राजुवीन के रूप में की गई.
आस-पास के जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और हाई अलर्ट पर रखा गया है. कैदियों के भागने की जानकारी इडुक्की, मदुरै और डिंडीगुल जिलों के अधिकारियों को दे दी गई है. भागे हुए कैदियों की तस्वीरें भी पुलिस अधिकारियों के बीच बांटी गई हैं, ताकि उनकी पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. पुलिस टीमें बाकी बचे भागे हुए कैदियों को खोजने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं.
16 चेक पोस्ट बनाकर हो रही खोजबीन
इस घटना के बाद थेनी जिले के पुलिस अधीक्षक के.एस. प्रवीण गौतम ने जेल का निरीक्षण किया। कंदमनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आस-पास के इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश हो रही है। भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीम बनाई गई हैं। फरार कैदियों की तलाश में पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। पुलिस इन रास्तों से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है।
गृह नगर लौटने की कोशिश कर सकते हैं कैदी
पुलिस ने पड़ोसी जिलों, खासकर विझिपुरम में निगरानी बढ़ा दी है, क्योंकि माना जा रहा है कि फरार हुए कई लोग वहीं के रहने वाले हैं। इस आशंका के बीच कि कैदी अपने गृह नगर लौटने की कोशिश कर सकते हैं, पूरे जिले में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।




0 Comments