G News 24 : ग्वालियर में एमपी ईएसबी (कर्मचारी चयन मण्डल) परीक्षा सेंटर बहाल करने की मांग !

 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ग्वालियर में परीक्षा सेंटर बहाल करने का मुद्दा उठाया...

ग्वालियर में एमपी ईएसबी (कर्मचारी चयन मण्डल) परीक्षा सेंटर बहाल करने की मांग !

ग्वालियर। मध्यप्रदेश निशक्तजन आयुक्त के बाद मप्र पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ग्वालियर में परीक्षा सेंटर बहाल करने का मुद्दा उठाया। दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा, छात्राओं की बढ़ी परेशानियां ग्वालियर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB) द्वारा ग्वालियर में भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र न बनाए जाने को लेकर छात्रों और परिजनों में भारी आक्रोश है। 

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से ग्वालियर में पुनः परीक्षा केंद्र बहाल करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जब ग्वालियर में जिला प्रशासन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में UPSC, MPPSC, SSC, NEET, बैंक और रेलवे जैसी देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकती हैं, तो कर्मचारी चयन मण्डल की परीक्षाएं क्यों नहीं कराई जा सकतीं?

Reactions

Post a Comment

0 Comments