G News 24 : योगी आदित्यनाथ जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए धार्मिक स्थलों की पदयात्रा,करेंगे 65 वर्षीय जगबीर दास !

बहुआयामी आध्यात्मिक और सन्यासी पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवाद की मुखर पहचान रखने वाले... 

योगी आदित्यनाथ जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए धार्मिक स्थलों की पदयात्रा,करेंगे 65 वर्षीय जगबीर दास !

ग्वालियर। बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास ने बताया कि बहुआयामी आध्यात्मिक और सन्यासी पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवाद की मुखर पहचान रखने वाले यशस्वी श्री आदित्य नाथ योगी 2029 में भारत के प्रधानमंत्री बने इसके लिए वह धार्मिक स्थलों तक पदयात्रा कर संस्थापित स्थापित आस्था और विश्वास की मूर्तियों से प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि यह पदयात्रा वह इसलिए कर रहे हैं ताकि मार्ग में जो भी लोग मिले उनको वह बता सके कि माननीय योगी आदित्यनाथ को वह  प्रधानमंत्री के रूप में क्यों देखना चाहते हैं ? उनका मानना है कि योगी आदित्यनाथ 54 वर्षीय  पांच वार के सांसद का अनुभव  और जनसंख्या में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक समय तक रहने वाले सफल मुख्यमंत्री है। 

सादा जीवन जीने और व्यक्तिगत विलासिता से दूर रहने वाले योगी जी कड़ी मेहनत और कर्मठता से कम सोते हुए अपनी कार्य शैली और प्रशासनिक फैसलॉ के लिए अधिक सक्रिय रहते हैं। वह मजबूत इच्छा शक्ति से अटल फैसला लेने में माहिर हैं।  1998 में मात्र 26 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद रहे हैं।  12वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद रहे हैं।  समय की पाबंदी और शक्ति से अपने आदेश का पालन करवाना उनकी प्रमुख कार्यशैली है। 

मुख्यमंत्री काल में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे धार्मिक आध्यात्मिक आस्था से जुड़े स्थान बने   विकास और बुनियादी ढांचे पर उनका हमेशा ध्यान रहता है।    2023 में वह भारत की शक्तिशाली हस्तियां की  सूची में पांचवें और 2024 में छठवें स्थान पर रहे हैं। 2017 में विधान परिषद में चुने गए और 2022 में विधायक बने। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य ने देश को सबसे ज्यादा लगभग 8 से 9 प्रधानमंत्री दिए हैं। जनमत सर्वेक्षण मूड ऑफ नेशन में सबसे ज्यादा जनता का 36 प्रतिशत समर्थन देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में योगी जी को दिया है। भले ही मायावती चार बार मुलायम सिंह तीन बार मुख्यमंत्री रहे हो लेकिन लंबा कार्यकाल दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले  योगी जी पहले राजनेता हैं। 

 उन्होंने बीएससी मैथ विषय मैं की  है उनकी डिग्री पर कोई सवाल नहीं उठा सकता ! वह  सन्यासी वस्त्र धारण करते हैं उनके सूट की कीमत पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है वह कभी गृहस्थ नहीं रहे हैं इसलिए उनके पत्नी और बच्चों पर भी कोई प्रश्न नहीं उठ सकता उनका कोई व्यापार नहीं है। उनका ज्ञान इतना है कि वह गन्ने मैं गुड़ का फल नहीं बताएंगे वह संसद भवन में एक आंख भी नहीं दबाएंगे वह विदेश में छुट्टियां मनाने भी नहीं जाएंगे। इन्हीं उक्त विशेषताओं से प्रभावित होकर जगबीरदास ने आस्था और विश्वास रूपी मंदिरों में ईश्वर मानकर उनके दर पर पैदल चलकर श्री योगी जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रार्थना करने का फैसला लिया है।  

प्रथम चरण में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर प्रातः 10:00 बजे गोलपाड़ा बालाजी धाम मंदिर से वह अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे अपनी तरफ से किसी को  नहीं  ले जाएंगे स्वेच्छा से  कोई साथ जाएगा तो उसे मना नहीं करेंगे पदयात्रा के दौरान वह अपनी बात रखने के लिए हैंड बिल परचे भी बाटेंगे और अपनी बात भी कहेंगे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments