G News 24 : भारत ने 2026 एशियाई खेलों में पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट इवेंट में जीता !

हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड कब्जाया !

 भारत ने 2026 एशियाई खेलों में पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट इवेंट में जीता !


भारत ने 2026 एशियाई खेलों में पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट इवेंट में जीता. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल यानी गोल्ड मेडल के मैच में श्रीलंका को 147 रन से हराकर कमाल किया. हार और जीत का अंतर देखकर ही समझ आ रहा है कि भारत के लिए मुकाबला एकतरफा रहा. गोल्ड मेडल जीतने के बाद हरमनप्रीत ने बताया कि कैसे उन्होंने मैच से पहले ही इस बारे में बात की थी.

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए बेहद शानदार एहसास है. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम ने अजेय रहने को लेकर काफी बात की थी, लेकिन सबसे ज्यादा जोर अपने तय किए हुए अच्छे लेवल के मुताबिक खेलने पर था. हर मैच में खिलाड़ियों की अच्छी सोच देखकर उन्हें काफी खुशी हुई. जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने अपनी जिम्मेदारी निभाई और अच्छा प्रदर्शन किया.

हर खिलाड़ी ने दिया अपना योगदान

कप्तान ने कहा कि पूरी टीम के तौर पर वे यही चाहते थे कि अजेय रहते हुए लगातार अच्छे लेवल का प्रदर्शन किया जाए. टीम ने जिस सोच के साथ टूर्नामेंट शुरू किया था, खिलाड़ियों ने उसे मैदान पर पूरे भरोसे के साथ लागू किया. हरमनप्रीत के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों का इस तरह आगे बढ़कर प्रदर्शन करना टीम के लिए काफी अच्छा रहा.

युवा गेंदबाजों की भी तारीफ

हरमनप्रीत ने टीम की गेंदबाजी इकाई को भी खास श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी पर टीम ने काफी मेहनत की थी. युवा गेंदबाज क्रांति गौड़ और नंदिनी कश्यप ने बड़ी जिम्मेदारी संभाली और पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी शानदार रही. उन्होंने बताया कि गेंदबाजी कोच और सपोर्ट स्टाफ ने इन दोनों खिलाड़ियों के साथ इस पर काफी काम किया था.

स्पिन हमारी मुख्य ताकत

हरमनप्रीत ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के अलावा टीम की स्पिन गेंदबाजी उसकी मुख्य ताकत बनी हुई है. श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हैं और टीम के लिए मैच जिताने वाली भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का सही संतुलन रहा और सभी खिलाड़ियों ने जरूरत के समय अपना योगदान दिया.

Reactions

Post a Comment

0 Comments