जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं...
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को गरिमामय समारोह में दी गई विदाई !
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय का सिंगरौली जिला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।
समारोह में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उनके कार्यकाल को सफल कार्यकाल बताते हुए कहा कि श्री संघ प्रिय ने नगर निगम आयुक्त रहते बहुत कम समय में काफी सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके सरल और व्यवहारिक स्वभाव को सभी अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मिलनसार छवि के लिए शहर और अधिकारियों में अपनी अलग छाप छोडी है।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा, जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत,जिला पंचायत सीधी की सीईओ श्रीमती सौम्या आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जग्गा, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीश सिकरवार, एसडीएम अतुल सिंह तथा नरेश बाबू सहित प्रशासनिक अमले के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने श्री संघ प्रिय के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें नए पद पदस्थापना के लिए मंगलकामनाएं दीं।
समारोह का सफल एवं प्रभावी संचालन सहायक खेल अधिकारी विजेता सिंह द्वारा किया गया। विदाई संदेश के बाद कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।




0 Comments