G News 24 : अनियंत्रित होकर कार पलटी,महिला सहित चार घायल !

  चालक को नींद की झपकी आने से वाहन हुआ अनियंत्रित...

 अनियंत्रित होकर कार पलटी,महिला सहित चार घायल ! 

दतिया। दतिया-झांसी मार्ग पर चिरूला थाना क्षेत्र के पास रविवार को एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सुबह 8:00 बजे जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और कई पलटे खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों में प्रखर श्रीवास्तव (30 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर, जिला दतिया, सरिता तिवारी (35 वर्ष), निवासी लखनऊ, मोहित शुक्ला (35 वर्ष), निवासी सीतापुर तथा संदीप शुक्ला 38 वर्ष शामिल हैं।सभी घायलों का जिला चिकित्सालय दतिया में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments