G News 24 : श्रद्धांजलि सभा में श्री शीतला सहाय जी को शहर वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की !

 कैंसर पहाड़ी स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर स्वर्गीय शीतला सहाय जी की 15वीं पुण्यतिथि पर ...

 श्रद्धांजलि सभा में श्री शीतला सहाय जी को शहर वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की !

ग्वालियर। 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कैंसर पहाड़ी स्थित स्वर्गीय श्री शीतला सहाय जी की समाधि पर उनकी 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन करते हुए कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर के डायरेक्टर डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय श्री शीतला सहाय जी का अद्भुत व्यक्तित्व एवं स्नेहिल सान्निध्य हम सभी के लिए ईश्वर का आशीर्वाद था। उनके साथ बिताया प्रत्येक क्षण प्रेरणा का स्रोत रहा। उन्होंने अपने कर्म, व्यवहार और जीवन-मूल्यों से हमें सदैव समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। आज भी उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत आयोजित सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री शीतला सहाय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों, सामाजिक समर्पण, सेवा-भाव एवं मानवीय मूल्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय श्री शीतला सहाय जी ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम न मानकर उसे समाजनीति का स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने एक पक्षी की भाँति तिनका-तिनका जोड़कर जनसहयोग, विश्वास एवं सेवा का विशाल परिवार खड़ा किया। उनके व्यक्तित्व की यही विशेषता थी कि वे लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उनके द्वारा स्थापित सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की इस गौरवशाली परंपरा को आज उनकी सुपुत्रियों एवं दामादों ने निरंतर आगे बढ़ाते हुए संस्था को नई ऊँचाइयों एवं व्यापक पहचान प्रदान की है।

सिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस समाधि स्थल को एक आदर्श 'प्रेरणा स्थल' के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ श्री शीतला सहाय जी के जीवन-दर्शन, सामाजिक योगदान एवं सेवा-संकल्प से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

सभा को संबोधित करने वालों में भाजपा पूर्वजिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल,भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. अशोक मिश्रा, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष हेमंत खरे , वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री रमेश चन्द्र अग्रवाल, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री केशव पाण्डेय, श्री संजय शर्मा, श्री आदित्य सिकरवार तथा सिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नीरज शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने श्री शीतला सहाय जी के व्यक्तित्व एवं समाजोपयोगी कार्यों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सभा में अनेक अन्य गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट अतिथि, जिनमें पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रांत के पूर्व प्रांत कार्यवाह जसवंत इंद्रापुरकर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के सचिव एन. के. शुक्ला, अशोक शर्मा अध्यक्ष, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा), ग्वालियर व वरिष्ठ भाजपा नेता,चंदेल साहब, डॉ. जे. एस. नामधारी (जनरल मेडिसिन), डॉ. अर्चना श्रीवास्तव (डायरेक्टर, पी.जी. कॉलेज),डॉ. अचला सहाय शर्मा,प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. गुप्ता, डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. रायजादा तथा पंकज त्रिवेदी जी सहित जन विकास न्यास के न्यासी शिव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. जी. एस. राजपूत (चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. एस. पी. त्रिपाठी (उप चिकित्सा अधीक्षक)  एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समयाभाव के कारण वे अपने विचार व्यक्त नहीं कर सके, किन्तु सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय श्री शीतला सहाय जी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Reactions

Post a Comment

0 Comments