G News 24 : निगमायुक्त ने कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से प्रभारी कार्यपालन यंत्रियों को सौंपे प्रभार !

 सीवर एवं जल प्रदाय संबंधी कार्य का दायित्व प्रभारी कार्यपालन यंत्रियों प्रभार सौंपा है...

निगमायुक्त ने कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से प्रभारी कार्यपालन यंत्रियों को सौंपे प्रभार !

ग्वालियर। कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जल प्रदाय एवं सीवर विभाग में कार्यपालन यंत्रियों के पद खाली हैं, ऐसे में सीवर एवं जल प्रदाय कार्य के प्रबंधन के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्रियों का दायित्व एवं कार्य का प्रभार सौंपा है। 

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रभारी कार्यपालन यंत्री को ग्वालियर पूर्व विधानसभा जल प्रदाय एवं सीवर, श्री प्रवीण दीक्षित ग्वालियर दक्षिण विधानसभा जल प्रदाय एवं सीवर के साथ केंद्रीय भण्डार थाटीपुर, श्री शिशिर श्रीवास्तव ग्वालियर विधानसभा जल प्रदाय एवं सीवर के साथ अमृत योजना 1.0 के तहत सीवर संधारण के संबंध में भविष्य में की जाने वाले कार्यवाही, सीवेज पंपिंग स्टेशन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन एवं संधारण का कार्य।

अमृत योजना के तहत डाली गई मैन ट्रंक लाइन के संधारण का दायित्व दिया गया है। श्री हेमंत शर्मा प्रभारी कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय मोतीझील एवं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा जलप्रदाय एवं सीवर का दायित्व दिया गया है। जबकि श्रीमती शालिनी सिंह निगम मुख्यालय अंतर्गत अमृत 2.0 से संबंधित समस्त विभागीय पत्राचार, मॉनिटरिंग, न्यायालीय प्रकरण, ईओडब्लू, लोकायुक्त एवं अन्य शिकायत संबंधी कार्य के साथ विधानसभावार प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं जलप्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्रियों से समन्वय कर नोडल अधिकारी के पद का दायित्व दिया गया है, साथ ही सभी के शेष कार्य यथावत रहेंगे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments