G News 24 : पीएम-ई बस सेवा,31 अगस्त तक दोनों डिपो का काम 31 अगस्त तक पूरा करने का अल्टीमेटम !

 पीएम-ई बस डिपों रमौआ 30 प्रतिशत कार्य शेष,जबकि आईएसबीटी ई बस डिपो 92 प्रतिशत काम हुआ पूरा... 

पीएम-ई बस सेवा,31 अगस्त तक दोनों डिपो का काम 31 अगस्त तक पूरा करने का अल्टीमेटम !

ग्वालियर। मंगलवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त गंग सिंह ने पीएम-ई बस सेवा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंट्रोल कमांड सेंटर से वीसी की। अपर आयुक्त सिंह ने ग्वालियर में दोनों डिपो का काम 31 अगस्त तक पूरा करने का समय दिया। उन्होंने ग्वालियर के अलावा अन्य स्थानों पर संचालित होने वाली पीएम-ई बस सेवा को लेकर वहां के अधिकारियों से भी चर्चा की। वहीं निगमायुक्त संघ प्रिय ने जुलाई में हुरावली पुलिया का वैकल्पिक मार्ग तथा 15 अगस्त से पहले नगर निगम संग्रहालय खोलने के निर्देश दिए।

रमोआ का काम 30% शेष, ISBT पर काम पूरा

वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारियों ने ग्वालियर का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया कि आईएसबीटी पर बनने वाले बस डिपो का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि इलेक्ट्रिकल से जुड़ा 92% कार्य पूरा हो गया है। वहीं रमोआ में बन रहे आईएसबीटी में सिविल कार्य 30% शेष है। यहां इलेक्ट्रिकल से जुड़ा 95% कार्य पूरा हो चुका है। दोनों परियोजनाओं का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट पर आयुक्त नाराज

संघ प्रिय ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वे बाड़ा स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग परियोजना का जायजा लेने पहुंचे। यहां कार्य की धीमी गति को देखकर एलएंडटी कंपनी के इंजीनियरों पर नाराजगी जताई। इससे पहले सिरोल स्थित पीएम आवास का निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एम-1 एवं एम-2 में 10 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। आयुक्त ने एक माह में शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण कर जुलाई तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने को कहा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments