वाहनों को जीपीएस एवं फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोडा जाएगा...
शासकीय वाहनों में लगेंगे फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम,ई नगर पालिका 2.0 से होगी निगरानी !
ग्वालियर। नगर निगम के स्वच्छता, जल प्रदाय, अग्निशमन, निर्माण कार्य, सीवरेज और परिवहन जैसे कार्यों में लगे वाहनों को जीपीएस एवं फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोडा जाएगा। इस सिस्टम से वाहन में डाले जाने वाले ईधन, उसकी खपत, ईधन निकासी आदि की निगरानी हो सकेगी। वाहन में स्थापित किए जाने वाले जीपीएस एवं फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम को ई नगर पालिका 2.0 से लिंक किया जाएगा। यह आदेश संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी किए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुये बताया कि संचालनालय द्वारा नगर निगम को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अब सभी निकायों के पात्र वाहनों में जीपीस आधारित वाहन ट्रैकिंग और ईंधन निगरानी प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था को ई-नगर पालिका 2.0 थ्सममज - थ्नमस डंदंहमउमदज डवकनसम के साथ जोडा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वाहनों के संचालन में पारदर्शिता लाना, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिए कार्यक्षमता को बढ़ाना है।
इन संेसर के लगा दिए जाने से ईंधन का स्तर, रिफ्यूलिंग (ईंधन भराना), फ्यूल ड्रेन (ईंधन निकालना) और कुल खपत की सटीक निगरानी हो सकेगी। इस डेटा को ई-नगर पालिका 2.0 के फ्लीट मैनेजमेंट मॉड्यूल से लाइव देखा जा सकेगा।


0 Comments