पुलिस रिकॉर्ड में यह महज एक करोड़ की चोरी मानी जा रही है...
बीजेपी नेता के घर से 2 किलो सोना 4 किलो चांदी चोरी,10 लाख नगद भी ले गये चोर !
ग्वालियर। बीजेपी नेता के घर से 3करोड़ 50 लाख के पुश्तैनी जेबरात चोरी होने का मामला पुलिस की नजर में आया है। महाराजपुरा थाना के आदित्यपुरम में बीजेपी नेता राजा भैया गुर्जर सोमवार की रात को ही वह भोपाल से ग्वालियर अपने घर लौटा था। इसके बाद परिवार को लेकर रात में ही कालिका माता की पूजा के लिये गांव बसहरा गोहद भिंड चले गये। मंगलवार को वापिस लौटा तो चोरी का पता लगा।
हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में यक एक करोड़ की चोरी मानी जा रही है। घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान और खाली पड़ी अलमारी को देखकर बीजेपी नेता की पत्नी बेहोश हो गयी। चोरी की खतर मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, स्निफर डॉग स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच के जवान भी घटनास्थल पर छानबीन कर चुके हैं। पुलिस सूत्र चोरी को पूरी तरह से नकार रहे है। पुलिस के अनुसार राजा भैया गुर्जर यहां नहीं भोपाल में रहता है। ऐसा बताया गया है कि इसके ऊपर 4-5 करोड़ रूपये कर्ज है। अगर एफआईआर दर्ज हो जाती है तो कर्ज से छुटकारा मिल जायेगा।
2 किलो से अधिक सोना चोरी -राजा गुर्जर
राजा गुर्जर ने बताया है कि घर से 2 किलो से अधिक सोना, लगभग 4 किलो चांदी, 5-10 लाख रूपये नगद चोरी हुआ है। चोरी गया सोना पुश्तैनी है जो उनका खानदानी था। जिसमें आधा दर्जन तो बडे हार शामिल है। सोने की कई चेन, चूडियों के सेट, अंगूठियां, झूमकी के भी 10-10 सेट शामिल है। इसके अलावा सोने की करधोनी, नेकलेस सेट आदि समान है। बीजेपी नेता के अनुसार चोरी गये माल की कीमत करीब 3.5 करोड़ से अधिक है। चोरी गये सामान की सूची बीजेपी नेता ने पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। यहां महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक करोड़ रूपये के माल की चोरी होने की बात कहीं है।


0 Comments