G News 24 : पुराने निगम मुख्यालय का प्रथम तल का रेस्टोरेंट एवं ऑफिस संचालन हेतु 5 वर्ष के लिए होगा अनुबंध !

 9 जून 2026 तक इच्छा की अभिव्यक्ति के माध्यम प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं...

पुराने निगम मुख्यालय का प्रथम तल का रेस्टोरेंट एवं ऑफिस संचालन हेतु 5 वर्ष के लिए होगा अनुबंध !

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के महाराज बाडा पुराना निगम मुख्यालय स्थित भवन के प्रथम तल पर निर्मित रेस्टोरेंट तथा प्रथम तल की छत पर कुल 1565 वर्ग मीटर एरिये को रेस्टोरेंट, फूड कैफे, फूड कोर्ट हेतु एवं भूतल 720 वर्ग मीटर एरिये को ऑफिस, बैंक के उद्देश्य से 5 वर्ष के लिए आवंटन बाबत प्रतिमाह सर्वाधिक मासिक लाइसेंस शुल्क निर्धारण हेतु दिनांक 19 जून 2026 तक इच्छा की अभिव्यक्ति के माध्यम प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। 

नोडल अधिकारी  राजस्व अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि  परिषद ठहराव द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार महाराज बाडा पुराना निगम मुख्यालय भूतल परिसर लगभग 720 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, और शहर के भीतर एक ऐसे स्थान पर वाणिज्यिक रूप से स्थित है जहाँ लोगों की आवाजाही बहुत अधिक है और जहाँ पहुँचना भी बेहद आसान है। इस स्थान को किराए पर देने के लिए EOI से केवल मासिक लाइसेंस शुल्क निर्धारित करना है। इसके बाद टेंडर-सह-नीलामी प्रक्रिया आमंत्रित की जाएगी। नीलामी में सबसे अधिक राशि की बोली लगाने वाले बोलीदाता को 05 वर्षों के लिए अनुबंध दिया जाएगा। 

इसी प्रकार पुराना नगर निगम कार्यालय भवन, महाराज बाड़ा, के प्रथम तल जिसका क्षेत्रफल लगभग 1,180 वर्ग मीटर है जिसमें एक खुला छत क्षेत्र ( OpenTerrace Area ) और पहली मंजिल पर स्थित लगभग 385 वर्ग मीटर का एक निर्मित हॉल क्षेत्र (Built&upHall Area ) शामिल है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1,565 वर्ग मीटर है। इसे मासिक लाइसेंस शुल्क निर्धारित करना है। इसके बाद टेंडर-सह-नीलामी प्रक्रिया आमंत्रित करेगा। नीलामी में सबसे अधिक राशि की बोली लगाने वाले बोलीदाता को 05 वर्षों के लिए अनुबंध प्रदान किया जाएगा।

 पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक पक्ष, अपना अभिरुचि की अभिव्यक्ति expression of Interest & EOI  दिनांक 19 जून 2026 को या उससे पहले, शाम 5ः30 बजे तक, ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। EOI   दस्तावेज वेबसाइट www.gwaliormunicipalcorporation.org  से प्राप्त किया जा सकता है। विधिवत भरा हुआ EOI केवल ऑनलाइन माध्यम से www.nngwalior@gmail.com  पर जमा किया जा सकता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments