G News 24 : 'बस 15 दिन इंतजार करें, अपराधी कोई भी हो,चढ़ावा चोर बचेगा नहीं : सीएम योगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एक्शन में सीएम योगी...

'बस 15 दिन इंतजार करें, अपराधी कोई भी हो,चढ़ावा चोर बचेगा नहीं : सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर रामभक्तों को भरोसा देते हुए कहा कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें, थोड़ा धैर्य बनए रखें और बल्कुल भी चिंता न करें. उन्होंने अयोध्या से जुड़ी खबरों के बारे में कहा कि सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच के आदेश दिए हैं. वह भरोसा दिलाते हैं कि SIT की जांच से पूरा सच सामने आएगा.

वहीं राम मंदिर चोरी के अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर सपा पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने कभी राम भक्तों और कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था और 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर लाठियां बरसाई थीं, वे अब उपदेश देने निकले हैं.सीएम योगी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी गैर-जिम्मेदाराना या लापरवाही भरी टिप्पणी न करें, जिससे राम भक्तों की भावनाएं आहत हों.

अगर किसी के पास दस्तावेजी सबूत हैं, तो उन्हें SIT को सौंप दें. वह जांच करेगी. उन्होंने राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि भगवान राम ने हमें 'मर्यादा' (उचित और गरिमापूर्ण आचरण) का पाठ पढ़ाया और गरिमा के साथ जीने के लिए प्रेरित किया. इसी गरिमा को बनाए रखते हुए, हमारे पूर्वजों ने भगवान राम के पवित्र स्थल को वापस पाने के लिए 500 सालों तक संघर्ष किया. हमने पांच सदियों तक यह संघर्ष किया है. बस 15 दिन और इंतजार कर लें. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments