G News 24 : पुरानी प्याऊ बंद होने से भक्तगण प्यास से हो रहे त्रस्त, भक्त कर सकते हैं आंदोलन !

 न्यास की लेतलाली से नाराज भक्तगण ने दी चेतावनी ...

पुरानी प्याऊ बंद होने से भक्तगण प्यास से हो रहे त्रस्त, भक्त कर सकते हैं आंदोलन !

ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में इस भीषण गर्मी के मौसम में प्याऊ बंद कर दी गई है। यहां प्रतिदिन आने वाले हजारों शिवभक्तों में इसको लेकर आक्रोश है। उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां आसपास कोई अन्य जलस्त्रोत भी नहीं है ताकि श्रद्धालु पूजा उपरांत गर्मी में अपनी प्यास बुझा सकें।

श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं भक्तगण संतोष सिंह राठौड़, मंदिर निर्माण समिति के संयोजक हरीबाबू शिवहरे, प्रदीप बंसल, अजमेर सिंह रावत, अशोक अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश के धर्मस्व मामलों के मंत्री एवं ग्वालियर कलेक्टर से मांग की कि मंदिर परिसर में पहले से स्थापित जीर्ण शीर्ण प्याऊ का पुनर्निर्माण कर हाईटेक प्याऊ बनाई जाए जिसमें कम से कम चौदह नल लगाए जाएं, वाशरूम हो। 

उन्होंने कहा कि यहां हाईटेक प्याऊ निर्माण के लिए पहले से मंदिर न्यास को जो दानराशि प्राप्त हुई है, उसका सदुपयोग इस हाईटेक प्याऊ के निर्माण में किया जाए। इसके अलावा श्री अचलेश्वर बाबा के भक्तगण एवं अन्य गणमान्य शहरवासी उक्त हाईटेक प्याऊ के निर्माण में यदि आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो मुक्तहस्त से दान करें, लेकिन न्यास प्रबंधन सख्ती से इस नियम का पालन करे कि किसी भी दानदाता का नाम नवनिर्मित प्याऊ पर अंकित नहीं किया जाए।

श्री राठौर एवं शिवहरेने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ दीप भवन, जूता स्टैंड, वाटर हार्वेस्टिंग एवं वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था करने की मांग राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो भक्तगण आंदोलनात्मक तेवर भी अपना सकते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments