साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे...
केरल में आज से नई सरकार, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ !
कांग्रेस को जिस दिन का सालों से इंतजार था वो घड़ी आज आ ही गई, केरल में कांग्रेस ने अपना सीएम बना लिया, वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली, उनके शपथ ग्रहण समारोह में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद रहे. साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है.
केरलम की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल, और कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा केरल कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर सहित कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे.
हरे झंडे पर चांद और तारे वाली वो पार्टी, जिसके साथ कांग्रेस ने केरलम में बनाई है सरकार...
पार्टी का जिन्ना की मुस्लिम लीग से सीधा नाता !
भारत में इस्लामी संस्कृति उतनी ही सुंदर है जितना ताजमहल, उतनी ही मजबूत है जितना लाल किला, और उतनी ही ऊंची है जितना कुतुब मीनार... इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग अपनी वेबसाइट पर इन्हीं लाइनों से वेलकम करती है. केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और IUML के नेता सी. एच. मोहम्मद कोया ने यह बात कही थी. कांग्रेस पार्टी ने इसी 'मुस्लिम लीग' की मदद से केरलम में सरकार बनाई है.
हरे झंडे पर चांद और तारे को इस्लाम में पवित्र धार्मिक प्रतीक के तौर पर माना जाता है. मुसलमानों से जुड़े संगठन और पार्टियां गर्व से इसे अपनाती हैं. पाकिस्तान के झंडे पर भी इससे मिलती-जुलती तस्वीर दिखती है. अपने देश में भी एक राजनीतिक पार्टी ऐसी है, जिसने अपने हरे झंडे पर चांद और एक तारे को दर्शाया है. उत्तर भारत के लोग उसका नाम कम सुनते हैं. ऐसे समय में जब केरलम में कांग्रेस सरकार ने शपथ ली है, उसकी काफी चर्चा है. पूरा नाम- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) है. यह काफी समय से कांग्रेस की अगुआई वाले गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का दूसरा सबसे बड़ा दल है. कम लोग जानते होंगे कि धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना से इस IUML का कनेक्शन है.
नाम में मुस्लिम लीग क्यों?
हां, यह सवाल आपके मन में कौंध सकता है कि जिस मुस्लिम लीग की भारत के बंटवारे में केंद्रीय भूमिका थी. जिसके नेता मोहम्मद अली जिन्ना ने 'टू-नेशन थिअरी' देकर पाकिस्तान की मांग की थी. उसी मुस्लिम लीग के नाम पर भारत में पार्टी कैसे काम कर रही है? असल में, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), उस मुस्लिम लीग का वैचारिक और संगठन के हिसाब से उत्तराधिकारी है, जो बंटवारे के बाद भारत में रहने वाले मुसलमानों के अधिकारों की आवाज उठाने को अपना मकसद बताती है.


0 Comments