G News 24 : वकील रहीम शेख ने ‘रोहन’ बन प्यार में फंसाया,शांदी का झांसा देकर किया महिला का शोषण !

 आरोपी पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और SC/STएक्ट में केस दर्ज,लव जिहाद का भी लग रहा है आरोप...

वकील रहीम शेख ने ‘रोहन’ बन प्यार में फंसाया,शांदी का झांसा देकर किया महिला का शोषण !

गुजरात के सूरत में महिला वकील ने साथी वकील रहीम शेख पर पहचान छिपाकर ‘रोहन’ नाम से प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में इंकार करने का आरोप लगाया है. चौक बाजार थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ है. पुलिस साक्ष्यों की जांच कर गिरफ्तारी प्रक्रिया की तैयारी में है.

लव जिहाद का आरोप

गुजरात के सूरत में एक महिला वकील ने साथी वकील रहीम शेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर ‘रोहन’ नाम से महिला से संपर्क किया और प्रेम संबंध बनाए। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और शादी से इनकार कर दिया।

गुजरात के Surat से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पहचान छुपाकर रिश्ते बनाने और शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोपों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. एक महिला वकील ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की, धार्मिक आस्था का दिखावा किया और फिर शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब महिला ने शादी की बात की, तब आरोपी की असली पहचान सामने आने का दावा किया गया.

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम ‘रोहन’ बताकर उससे संपर्क किया था. दोनों की मुलाकात पेशेवर तौर पर हुई और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता चला गया. आरोप है कि आरोपी ने कई सालों तक अपनी पहचान छुपाए रखी और इसी दौरान दोनों ने साथ में एक लॉ ऑफिस भी शुरू किया. महिला का कहना है कि आरोपी ने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह अपनी असली पहचान छुपा रहा है.

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके साथ मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में भी जाता था. वह गणपति पूजा और सत्यनारायण कथा जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर खुद को हिंदू बताने की कोशिश करता रहा. महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा भी दिलाया, जिससे उसे यकीन हो गया कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं.

महिला का कहना है कि शादी के वादे के आधार पर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब उसने रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए शादी का दबाव बनाया, तब आरोपी ने दूरी बनानी शुरू कर दी. बाद में जांच करने पर उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम रहीम रज़ाक उर्फ रहीम शेख है और वह पहले से शादीशुदा है.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणियां भी कीं. इसके बाद महिला नेचौक बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Reactions

Post a Comment

0 Comments