11 पत्रकारों को पुष्पहार एवं शॉल से सम्मानित किया ...
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर ग्वालियर प्रेस क्लब ने किया मैदानी पत्रकारों को सम्मानित !
ग्वालियर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकारों हित में कार्यरत ग्वालियर प्रेस क्लब में फील्ड में कार्य कर रहे उन पत्रकारों का सम्मान हुआ जो आम जनता के लिए सर्दी गर्मी धूप बरसात में खबरें देने दौड़ धूप करते हैं। दरअसल हर कार्यक्रम में अक्सर सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों की श्रेणी में इनका नाम कहीं पीछे छूट जाता है। लेकिन ग्वालियर प्रेस क्लब के वरिष्ठ जनों ने अनोखा नवाचार करते हुए उन 11 पत्रकारों को पुष्पहार एवं शॉल से सम्मानित किया जो लगातार मैदानी स्तर पर पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसी क्रम में दो महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने उपस्थित कलमकारों को संबोधित करते हुए आजादी से पहले देश को स्वतंत्र कराने वाली हिन्दी पत्रकारिता के मिशन से लेकर वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता में आई चुनौतियों को लेकर बेहद प्रेरणादायक उद्धरण दिए। वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार जावेद खान ने भी पत्रकारों से अपने संस्मरण साझा किए।
पत्रकार गजेन्द्र इंगले ने मंच संचालन किया एवं अंत में ग्वालियर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मचल सिंह बैस ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सर्वश्री डॉ सुरेश सम्राट, सचिव प्रमोद शर्मा, लक्ष्मण परिहार, प्रमोद शिंदे, राजेश अवस्थी (लावा) अनिल सिकरवार, मयंक गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, प्रबुद्ध वर्मा, मदन मथुरिया, शिव सिंह कुशवाहा, कमल वर्मा, गीता पांडेय मनु रावत, पंकज श्रीमाली, राहुल परिहार, रवि राजौरिया, संदीप राजावत (गोलू) संतोष सिंह, जितेंद्र पांडेय, अमित श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।


0 Comments