जीडीसीए कार्यकारिणी एक महिला नाम के कारण रूकी, 6 नाम तय...
GDCA के पदाधिकारी तो घोषित,लेकिन अभी तक कार्यकारिणी सदस्यों को लेकर एकराय नहीं बन पाई !
ग्वालियर। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी तो घोषित हो गये है, लेकिन अभी कार्यकारिणी सदस्यों को लेकर एकराय नहीं हो पाई हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम एक महिला कीर्ति फालके को 7 सदस्यीय कार्यकारिणी में स्थान देना चाह रहे हैं, लेकिन अभी उनके नाम पर आपसी सहमति नहीं बन पाई है।
हालांकि कार्यकारिणी के लिये पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल से लेकर कुल 6 नाम तो तय हैं, लेकिन सातवें सदस्य पर एक महिला के नाम पर जीडीसीए में महाआर्यमन सिंधिया फैसला करेंगे। अभी जो 6 नाम तय है उसमे पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के अलावा रामाधार चौबे, डा. पुनीत रस्तोगी, सुनील गुप्ता, बाबा पुरोहित व अंकुर मोदी के नाम शामिल हैं।
बताया रहा है कि पहले कार्यकारिणी के लिये एक सक्रिय सदस्य का नाम तय था, लेकिन अचानक नये अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम ने कीर्ति फालके का नाम बीच में रख दिया, जिससे कार्यकारिणी के नाम रोकने पड़े। बताया जाता है कि कीर्ति फालके महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ गुना शिवपुरी चुनावी अभियान में भी साथ रही थी। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि संभवतः एक दो दिन में महाआर्यमन सिंधिया यह नाम घोषित कर देंगे। इस संदर्भ में वह अपने पिता केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा कर फाइनल निर्णय लेंगे।


0 Comments