G News 24 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत !

कार्यकर्ताओं एवं संगठन को नई ऊर्जा भरने प्रदेश इस समय भिंड के दौरे परके दौरे पर हैं ...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत !

भिण्ड। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के प्रथम भिंड आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं सहित श्री खंडेलवाल की अगवानी संभागीय संगठन प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा  आतिशबाजी चला कर एवं पुष्प मालाओं से की गई। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल जी के प्रथम नगर आगमन गोरमी से लेकर भिंड तक बनाए गए स्वागत द्वार जगह कार्यकर्ताओं में पुष्प वर्षा कर बड़ी माला पहनकर किया स्वागत

पूर्व मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया मेहगांव में पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ सफा पगड़ी एवं तलवार भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने गोहद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की अगवानी करते हुए स्वागत किया। 

भिंडी ऋषि की पावन तपोभूमि की धरती पर आपका हार्दिक अभिनंदन। के लिए कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमर पाड़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी अपने काफिले के साथ जिला मुरैना से चलकर बुधारापुल पर पहुंचे जहां चंबल संभाग के संगठन प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल सांसद श्रीमती संध्या राय भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी अगवानी करते हुए पुष्पमाला में पहन कर स्वागत किया। 

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल जी जिला भिण्ड की सीमा विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के नगर परिषद गोरमी में प्रवेश किया जहां पार्टी कार्यकर्ता मुरैना और गोरमी,सोनारपुर मेघपुर सोनी मेहगांव बरही,लवान की पुलियाअटेर विधानसभा पहुंचे। 

यहां मध्य प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह तलवार बैठ करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में बड़ी माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज जोशी जिला महामंत्री आरती पाठक ज्योति बौहरे, के साथ सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जी को रोरी से तिलक करते हुए उनकी अगवानी की और स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी प्रथम आगमन पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील भदौरिया,सोनी मंडल अध्यक्ष सत्यवान सिंह नरवरिया,ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी माला पहनकर उनकी अगवानी करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया ने कहा कि नेतृत्व और मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है,आपका आगमन कार्यकर्ताओं में नया जोश,नई ऊर्जा और नई प्रेरणा लेकर आया है।

मेहगांव चौराहे पर स्वागत द्वार बनाकर प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का गोरमी कचनाव तिराहे पर बड़ी माला और साफा बांध कर और तलवार और गधा भेंट उनके ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जी नेतृत्व में गोहद चौराहा गोहद पर गोहद चौराहा पुष्पमाला पहनकर अगवानी करते हुए स्वागत किया गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments