G News 24 : तीन अवैध कॉलोनियों से निगम अमले ने हटाये निर्माण कार्य !

  नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं...

तीन अवैध कॉलोनियों से निगम अमले ने हटाये निर्माण कार्य !  

ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।

भवन अधिकारी यशवंत मैकले ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै।

अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 66 अवैध कॉलोनियों में से आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को ग्वालियर पूर्व विधानसभा वार्ड क्र. 18 के अन्तर्गत ग्राम महाराजपुरा गिर्द के सर्वे क्र. 707, 708, 712 मिन1, 712 मिन2, 713 715 लगभग रकवा 2.10 हेक्टेयर (कुल 03 अवैध कॉलोनी) भूमि पर सतेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र विनोद सिंह कुशवाह, मेहताब, रामेश्वर, सुरेश सिंह, भारत सिंह, दौलत सिंह पुत्रगण गोपाल सिंह, हरिराम, रूपसिंह, रमेश, बनवारी, गुलाब, राकेश पुत्रगण गिरवर, संतोष पुत्र लाखन आदि के द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई। उपरोक्त कॉलोनियों को खसरे के कॉलम क्र. 12 में दर्ज कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र भेजा गया है तथा पुलिस कार्यवाही भी की जा रही है। कार्रवाई में भवन निरीक्षक राजेश भदौरिया, मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments