पुलिस विभाग ग्वालियर से ...
सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को SSP ग्वालियर ने दी विदाई !
ग्वालियर। 31 मार्च 2026 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 09 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP)ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सोनम पाराशर सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
मंगलवार 31 मार्च 2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 09 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस अधिकारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज आप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आपकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस लंबी सेवा यात्रा में आपके परिवार का त्याग, सहयोग और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, जिसने हर परिस्थिति में आपका साथ दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण इस प्रकार है- उनि.(अ) गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि अमर सिंह रायकवार, सउनि ओमवीर सिंह यादव, सउनि राधेश्याम शर्मा, सउनि सत्यश्रवा शर्मा, सउनि सतेन्द्र सिंह, सउनि उत्तम सिंह राजौरिया, प्र.आर कपूर सिंह, आर विजय राव गायकवाड़।


0 Comments