उन्हें बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते हनुमत ध्वजारोहण करना है...
राममंदिर में हनुमत ध्वजारोहण करेंगे बजरंगी दादा,आज प्रातः 10.30 बजे रवाना होंगे !
ग्वालियर। अयोध्या। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं मप्र वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया एक अप्रैल बुधवार को प्रातः 10.30 बजे ग्वालियर से अयोध्या के लिये रवाना होंगे। अयोध्या में उन्हें श्रीराम जन्मभूमि न्यास की ओर से राममंदिर परिसर में हनुमान मंदिर की हनुमत ध्वजारोहण के विशेष मौके पर बुलाया गया है। उन्हें बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते हनुमत ध्वजारोहण करना है।
श्री पवैया ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ न्यास के अध्यक्ष चंपत राय की ओर से उन्हें व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक विनय कटियार को हनुमत ध्वजारोहण करने के लिये बुलाया गया हैं। दोनों बजरंग दल के पूर्व संयोजक यह पवित्र ध्वजारोहण करेंगे। हनुमत ध्वजारोहण हनुमान जयंती पर दो अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इससे पूर्व राममंदिर पर राम ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं।


0 Comments