जिले के विभिन्न गाँवों में कराए जायेंगे विकास कार्य ...
ग्वालियर के 22 विकास कार्यों के लिए, 15वे वित्त आयोग ने 1.19 करोड़ रुपए स्वीकृत !
ग्वालियर। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 22 विकास कार्यों के लिए 01 करोड़ 19 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15वे वित्त आयोग के तहत उपलब्ध कराई गई धनराशि से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने यह प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
इस राशि से ग्रामीण क्षेत्र में नाली निर्माण, आश्रय भवन, नाला गहरीकरण, चौपाल, चैकडेम, विवाह घर, नाला निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में यह विकास कार्य मूर्तरूप लेंगे, उनमें जनपद पंचायत घाटीगाँव की ग्राम पंचायत लखनपुरा, निरावली, मिलावली, कुलैथ, ओड़पुरा व जिगसौली शामिल हैं। इसी तरह जनपद पंचायत डबरा के अंतर्गत इकौना, सरनागत, लोहगढ़ व जनकपुर, जनपद पंचायत भितरवार के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरौल, सरनागत, पचौरा, अमरौल, मैना व ररूआ एवं जनपद पंचायत मुरार की ग्राम पंचायत जग्गूपुरा व दंगियापुरा में विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।


0 Comments