G News 24 : बजरंग भक्त मंडल ने की साप्ताहिक गौसेवा,तीन स्थानों पर किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ !

 मंडल द्वारा पिछले छह वर्षों से निरंतर चलाई जा रही सेवा...

बजरंग भक्त मंडल ने की साप्ताहिक गौसेवा,तीन स्थानों पर किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ !

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा पिछले साढ़े छह वर्षों से निरंतर चलाई जा रही सेवा की कड़ी में इस रविवार भी व्यापक स्तर पर गौ-सेवा और आध्यात्मिक आयोजन किए गए। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि सेवा संकल्प के तहत इस रविवार निराश्रित गौवंश के लिए 600 किलो हरे चारे (लूसन) की व्यवस्था की गई।

गौ-भोग की यह सेवा प्रमुख रूप से अंकित तिवारी, अनिल गुप्ता, आशा कुशवाह, डीडवाना ओली वालों, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, राकेश बंसल और पूनम-विनोद अग्रवाल के विशेष सहयोग से संपन्न हुई। मंडल द्वारा प्रतिमाह सदस्यों के निवास पर आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क संगीतमय सुंदरकांड पाठ के क्रम में इस महीने तीन विशेष पाठ आयोजित किए गए। 

ये पाठ नरेंद्र मंगल, शरद पाल एवं कमल सिंह गर्ग के निवास पर भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर मंडल आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, संतोष शिवहरे, हरीश अग्रवाल, दीपक सिंघल, भावना मोहिले आदि उपस्थित थे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments