G News 24 : तीन बच्चों की माँ को पड़ोसी ले भागा, अब बच्चे और पति पुलिस से ढूँढने की गुहार लगा रहे हैं !

 पुलिस शिकायत नहीं ली,तो परेशान पति बच्चों के साथ गुहार लगाने पंहुचा डीएम दफ्तर ...

तीन बच्चों की माँ को पड़ोसी ले भागा,अब बच्चे और पति पुलिस से ढूँढने की गुहार लगा रहे हैं !

ग्वालियर। तीन बच्चों की माँ पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। कलेक्ट्रेट में अपने तीनों बच्चों को लेकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पहुंचा पति बेहद परेशान नजर आया। उसका कहना था कि मेरी पत्नी को गांव में ही पड़ोस में रहने वाला अभिषेक बहला फुसलाकर कर ले गया है। मैं पढ़ा लिखा नहीं हूँ पुलिस वाले भी मेरी शिकायत नहीं ले रहे इसलिए मैं आज यहांँ आया हूँ। 

लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में बैठे एडीएम सी बी प्रसाद क्या इस परेशान युवक की पत्नी को ढूंढने में मदद कर पाएंगे क्योंकि जैसा कि एडीएम ने युवक से कहा कि तुम्हारी पत्नी बालिग है और अपनी मर्जी से गई है। तो इसमें पुलिस भी शायद ही कोई कार्रवाई करें।

हालांकि कानून के मुताबिक तीन अबोध और मासूम बच्चों की माँ होकर भी जिसने अपनी ममता को तिलांजलि दे दी है उसका वापस लौटना बेहद मुश्किल है। बहरहाल यह युवक अपने बच्चों को लेकर दर ब दर की ठोकरें खा रहा है और पत्नी को भगाने‌ वाले अभिषेक के परिजन फरियादी युवक पर दबाव बनाने में लगे हैं कि कहीं कोई कार्रवाई मत करना नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments