लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं...
आज वार्ड 33 के लिए भी लक्ष्मण तलैया विशेष संपत्ति कर वसूली शिविर का आयोजन !
ग्वालियर। सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कॉलोनियों, मार्केट, मल्टीयों तथा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ऐसे रहवासी जिनके पास भवन की रजिस्ट्री नहीं है केवल नोटरी है या काबिज हैं उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह काविज की रसीद पर संपत्ति कर जमा करा सकते हैं।
अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लंबित सम्पत्तिकर वसूल किए जाने हेतु कॉलोनियों, मार्केट आदि जगहों पर कैंप आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। जिसके तहत आज शनिवार 7 मार्च 2026 को विभिन्न स्थानों पर सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।
सम्पत्तिकर शिविर जिसमें वार्ड 23 के लिए पलिया चक्की के पास श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड 25 के लिए 7 नम्बर चौराहा, वार्ड 5 के लिए गौरव विद्या मंदिर स्कूल के पास चंदन राय की कोठी के पीछे शील नगर, वार्ड 29 के लिए गायत्री विहार सुधा भदौरिया के स्कूल पर, वार्ड 60 संगम एवेन्यू ओहदपुर, वार्ड 33 के लिए लक्ष्मण तलैया, वार्ड 27 के लिए चिक संतर मंदिर वाली गली समाधिया के मकान के पास, वार्ड 20 के लिए आशा कन्या स्कूल के पास रणधीर कॉलोनी, वार्ड 7 के लिए अर्वन ग्रीन सिटी सागरताल जलालपुर रोड, वार्ड 61 के लिए अचलेश्वर रेजीडेंसी सिरोल मॉडल टाउन, वार्ड 53 के लिए पानपत्ते की गोठ लक्कडखाना सहित अनेक स्थानों पर सम्पत्तिकर वसूली शिविर आयोजित किए जाएगें।










0 Comments