Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : बरेठा टोल फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया !

 आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद ... 

बरेठा टोल फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया !

ग्वालियर। बरेठा टोल प्लाजा पर हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद 25 फरवरी को थाना मुरार क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे के पास एक होटल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी भदौरिया (22) निवासी भिण्ड और निखिल चौहान (19) निवासी गाजीपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बरेठा टोल पर फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।  पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अश्वनी भदौरिया एक वर्ष पूर्व टोल कर्मियों से हुए विवाद के चलते आक्रोशित था। उसी रंजिश में उसने टोल बूथ पर चिट्ठी देकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो हेलमेट और दो गमछे बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Post a Comment

0 Comments