G News 24 : भारत-चीन की बढ़ती नजदीकियों से अमेरिका को लगी मिर्ची, ड्रैगन ने दिया करारा जवाब !

 US की भड़काने वाली रिपोर्ट पर बोला चीन,बॉर्डर का मुद्दा चीन-भारत का निजी मामला...

भारत-चीन की बढ़ती नजदीकियों से अमेरिका को लगी मिर्ची,  ड्रैगन ने दिया करारा जवाब !

भारत और चीन के मजबूत हो रहे रिश्तों के बीच अमेरिका ने टांग अड़ाने की कोशिश की है. इन दोनों देशों के बीच खासकर के व्यापार क्षेत्र में काफी तरक्की दिख रही है और दोनों देश काफी नजदीक आते हुए दिख रहे हैं. अब अमेरिका की एक रिपोर्ट ने इन दोनों देशों को भड़काने की कोशिश की है.इसपर चीन ने करारा जवाब दिया है.

पहले अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाकर अपना मनमाना तरीका अपनाया और जब इससे भारत को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ तो वह अब एक रिपोर्ट जारी कर, चीन और भारत को आपस में लड़ाने और भड़काने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका की पेंटागन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चीन, भारत के खिलाफ साजिशें कर रहा है. इसमें यहां तक कह दिया गया है कि पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत को घेरने की कोशिश की जा रही है और इसमें आरोप लगाया गया है कि भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश को चीन के द्वारा हड़पने की भी कोशिश है. भारत और चीन के बीच मजबूत हो रहे रिश्तों को देख अमेरिका को मिर्ची लगी हुई है. अब चीन ने इस अमेरिकी रिपोर्ट का करारा जवाब दिया है.

पेंटागन रिपोर्ट में क्या कहा गया था?

अमेरिका की पेंटागन रिपोर्ट ने चीन पर भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है. पेंटागन की रिपोर्ट 'मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इन्वॉल्विंग द पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' में दावा किया गया है कि चीन, एलएसी (बॉर्डर) पर भारत के साथ तनाव कम होने का फायदा उठाकर भारत से अपने संबंधों को स्थिर कर रहा है. इसके साथ ही वह अमेरिका-भारत के रिश्तों को और गहरा होने से रोकना चाहता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हालांकि, भारत संभवतः चीन की कार्रवाइयों और इरादों को लेकर संशय में है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन के कोर इंटरेस्ट में अरुणाचल प्रदेश को शामिल किया गया है और इसे भारत से हड़पने की तैयारी की जा रही है.  अब चीन ने अमेरिकी रिपोर्ट के इस दावे को खारिज कर दिया है.  

बॉर्डर का मुद्दा चीन-भारत का निजी मामला : लिन जियान

अमेरिका की इस पेंटागन रिपोर्ट पर चीन ने करारा जवाब दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने अपने प्रेस ब्रीफिंग में पूछे गए इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या बीजिंग विवादित सीमा क्षेत्रों पर भारत के साथ हाल ही में कम हुए तनाव का फायदा उठाकर अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को गहरा करने से रोक सकता है. मालूम हो कि यह प्रश्न पेंटागन रिपोर्ट में जवाब के रूप में दावा किया गया है.

इस सवाल पर लिन ने कहा कि चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और लंबे समय के नजरिए से देखता है. उन्होंने आगे कहा कि बॉर्डर का मुद्दा पूरी तरह से चीन और भारत का निजी मामला है और इसमें हम किसी भी देश द्वारा इस मुद्दे पर कोई भी राय देने का विरोध करते हैं.

चीन के रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश : लिन

इस रिपोर्ट का जवाब देते हुए लिन ने कहा है कि चीन ने कहा है कि भारत-चीन बॉर्डर पर हालात आमतौर पर स्थिर हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत के चैनल ठीक से काम कर रहे हैं.  लिन जियान ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर किसी तीसरे देश की बेवजह प्रतिक्रिया/टिप्पणी का चीन विरोध करता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका जानबूझकर चीन की रक्षा नीति को गलत तरीके से दिखा रहा है. इसमें दूसरे देश के साथ चीन के रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश की गई है. लिन ने कहा कि इस रिपोर्ट के पीछे अमेरिका का मकसद अपनी सेना को अन्य देशों से ऊपर बनाए रखना है. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments