विधानसभा क्षेत्र की कई गरीब बरतीयों एवं मौहल्लों में पहुँचकर ...
विधायक डा.सतीश सिंह सिकरवार ने बच्चों को किया आतिशबाजी का वितरण !
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र की कई गरीब बरतीयों एवं मौहल्लों में पहुँचकर हजारों बच्चों एवं उनके माता-पिता समेत शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और बच्चों को आतिशबाजी का वितरण किया।
आज विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा के जाडेरूआ कलां, इंद्रा गांधी पार्क अशोक कॉलोनी, पानी की टंकी अशोक कॉलोनी, गोदाम बस्ती, गोपालपुरा, कबीर आश्रम, गुरूद्वारा वाल्मीक बरूती, रामनगर मुरार, प्रजापति मौहल्ला कुम्हरपुरा,महलगांव, हुरावली, नौमचंदोहा, मढ़ा एवं लक्ष्मणपुरा आदि क्षेत्रों में बच्चों को पटाखों का वितरण किया गया। आतिशबाजी वितरण करने वालों में एम. आई. सी सदस्य अवधेश कौरव, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी एवं आदित्य सिंह सिकरवार 'गाँची समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
आज इन क्षेत्रों में होगा आतिशबाजी का वितरणः इसी क्रम में आज सिंथिया नगर, चौराठ की गोठ, निर्धन नगर, खटीक मौहल्ला रोशनी चर, रानीपुरा, ओफो की बगिया, बजरंग नगर नाकाचन्द्रवदनी, लभेडपुरा, गंजी खो कैसर पहाडिया आदि क्षेत्रों में आतिशबाजी का वितरण किया जायेगा।
महापौर डॉ. सिकरवार ने शहर वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने दीपावली के पावन पर्व की शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना करती हूँ साथ ही गहरवासियों से अपील की है कि सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और सद्भावपूर्ण दीपावली मनाये। उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
0 Comments