द ग्रैंड कैसल रिसोर्ट में...
भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आज
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे, द ग्रैंड कैसल रिसोर्ट, सनसिटी रोड़ में आयोजित होगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि भाजपा ग्वालियर महानगर का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर को सायंकाल 5:00 बजे द ग्रैंड कैसल रिसोर्ट, सनसिटी रोड़ पर आयोजित होगा। दीपावली मिलन के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर लक्ष्मीजी की महाआरती भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे।










0 Comments