G News 24 : संपत्ति नामांतरण एवं संपत्ति कर के लिए अब नहीं लगाने होंगे ऑफिस के चक्कर !

 अब आप घर बैठे ई-नगर पालिका पोर्टल एवं एप पर संपत्ति कर जमा एवं नामांकन की सुविधा उपलब्ध है 

संपत्ति नामांतरण एवं संपत्ति कर के लिए अब नहीं लगाने होंगे ऑफिस के चक्कर !

ग्वालियर।  शहर वासियों को संपत्ति कर का नामांतरण कराने एवं संपत्ति कर जमा करने के लिए अब नगर निगम के किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नगर निगम ग्वालियर में स्थित संपत्तियों के सम्पत्तिकर एवं नामांकन ऑनलाइन जमा किए जाएगें। उपायुक्त सम्पत्तिकर एपीएस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहरवासियों को घर बैठे ऑनलाइन संपत्ति कर जमा एवं नामांकन की सुविधा मिलना प्रारंभ हो गई है। 

अब आपको अपने भवन, भूमि का सम्पत्तिकर जमा करने हेतु नगर निगम के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं अब आप घर बैठे म.प्र.शासन के ई-नगर पालिका पोर्टल एवं एप पर संपत्ति कर जमा एवं नामांकन की सुविधा का लाभ आवश्यक दस्तावेज अटैच कर उठा सकते हैं इसके अलावा जनमित्र केन्द्र पर अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर भी ई-नगर पालिका ऑनलाइन पोर्टल अथवा एप से नामांकन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे एवं नामांकन की स्थिति मोबाईल पर ही जान सकेंगे।

नागरिकगण आनलाईन नामांकन की सुविधा का लाभ गूगल में  enagarpalika (ई नगर पालिका) सर्च कर म.प्र.शासन के ई-नगर पालिका पोर्टलर https://enagarpalika-mp-gov-in/login/ (ई नगर पालिका डाट एम.पी. डाट जी ओ व्ही डाट इन स्लेश लाग इन) पर जाकर अपना मोबाईल न. डालकर ओ.टी.पी. प्राप्त करके एवं सिटीजन एप एण्ड्रोयड मोबाईल यूजर वाले करदाताओं हेतु गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड लिंकः 

https://play-google-com/store/apps/details\id¾com-mpuadd-enpcitizen (प्ले डाट गूगल डाट काम स्लेश स्टोर स्लेश एप्स स्लेश डीटेल्स क्वेश्चन मार्क आई डी इक्यूअल टू कोम डाट एम पी यू ए डी डी डाट ई एन पी सिटीजन) अथवा एपल मोबाईल यूजर वाले करदाताओं हेतु एप स्टोर लिंकः

 https://apps-apple-com/in/app/mp&cnagarpalika/id6740987393 https://apps-apple-com/in/app/mp&cnagarpalika/id6740987393

 (एप्स डाट एपल डाट काम स्लेश इन स्लेश एप स्लेश एम पी डेश ईनगरपालिका स्लेश आई डी सिक्स सेवन फोर जीरो नाईन एट सेवन थ्री नाईन थ्री) से एप अपने मोबाईल पर डाउनलोड कर उसका उपयोग कर उठा सकते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments