G News 24 : आयुष्मान भारत योजना का बीमार होने पर लाभ तरीका !

 प्रधानमंत्री आयुष्मान  से 5 लाख तक का इलाज दिया जाता है मुफ्त...

आयुष्मान भारत योजना का बीमार होने पर लाभ तरीका !

देश के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज दिया जाता है. जिससे करोड़ों लोग लाभांवित हुए है. चलिए जानते हैं बीमार होने के दौरान कोई कैसे आयुष्मान भारत योजना को क्लेम कर सकता है. कैसे उसका लाभ उठा सकता है. 

कैसे करें आयुष्मान भारत योजना को क्लेम !

भारत सरकार ने गरीब जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए आयुष्मान को भारत योजना लागू की थी. साल 2016 में यह योजना लागू की गई थी. इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को. उस अस्पताल में अपना इलाज करवाना होगा जो आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड. अस्पताल जाकर आपको अस्पताल के आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जाकर इलाज के लिए अपने आप को वेरीफाई करवाना होगा. इस तरह आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहते हैं उसका लाभ लें सकते हैं.

योजना के लिए कैसे करें अप्लाई !

अगर आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की पात्रता को पूरी करते हैं. लेकिन आपने अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं दिया है. तो उसके लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जा सकते हैं. वहां जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर के भी योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल बीमारियों के नाम 

आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 1578 प्रकार की बीमारियों (diseases) का इलाज किया जाता है। भारत सरकार की ओर से जारी Health Benefit Package (HBP 2.0) की नई सूची में इनके नामों की सूची दी गई है। हम इन बीमारियों के नाम, बीमारियों के इलाज के पैकेजों की संख्या और उन पैकेजों में शामिल चिकित्सा पद्धतियों (medical procedures) की संख्या नीचे तालिका में दे रहे हैं-


क्रम               स्वास्थ्य समस्या                     ट्रीटमेंट पैकेज -   

                                                                 चिकित्सा प्रक्रियाओं की संख्या

1. Burns Management

(जलने-कटने या घाव संबंधी

शारीरकि समस्याओं का इलाज)             6-20

2. Cardiology

(हृदय रोग से जुड़े इलाज)                            20-26

3. Cardiothoracic & Vascular surgery

(हृदय-छाती और वाहिकाओं से जुड़े इलाज)  34-113

4. Emergency Room Packages

(आपातकालीन रूम पैकेज)

(जिनमें 12 घंटे से कम भर्ती की जरूरत हो)  3-4

5. General Medicine

(सामान्य चिकित्सा से जुड़े इलाज )          76-98

6. General Surgery

(सामान्य आॉपरेशन वाले इलाज)          98-152

7. Interventional Neuroradiology

(आंतरिक तंत्रिका विकिरण

संबंधी इलाज)                                        10-15

8. Medical Oncology

(कैंसर से जुड़े इलाज)                       71- 263

9. Mental Disorders

(मानसिक विकारों से जुड़े इलाज)      10-10

10. Neo-natal care Packages

(नवजात शिशुओं से जुड़ी

समस्याओं का इलाज)                      10-10

11. Neurosurgery

(मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र से जुड़ी

समस्याओं का इलाज)                      54-82

12. Obstetrics & Gynecology

(प्रसूति/प्रजनन अंगों से जुड़ी

समस्याओं का इलाज )                     59-77

13. Ophthalmology

(आंखों से जुड़ी समस्याओं

का इलाज)                                    40-53

14. Oral and Maxillofacial Surgery

(मुख, जबड़े, चेहरे से जुड़ी

समस्याओं का इलाज)                    7-9

15. Orthopaedics

(विकलांगता से जुड़ी

समस्याओं का इलाज)                   71-132

16. Otorhinolaryngology

(कान, नाक और गले से

संबंधित समस्याओं का इलाज)            35-78

17. Pediatric Medical management

(छोटे बच्चों से जुड़े इलाज )           46-65

18. Pediatric surgery

(छोटे बच्चों का ऑपरेशन)                   19-35

19. Plastic & Reconstructive Surgery

(प्लास्टिक सर्जरी और अंग सुधार

संबंधी सर्जरी वाले इलाज)                    8-12

20. Polytrauma

(गंभीर चोटों के कारण शरीर में

पैदा हुईं समस्याओं का इलाज)          10-21

21. Radiation Oncology

(कैंसर का रेडिएशन थेरेपी से इलाज) 14-35

22. Surgical Oncology

(कैंसर का ऑपरेशन)                 76-120

23. Urology

(मूत्र रोग से जुड़े इलाज)                 94-143

24. Unspecified Surgical Package

(अन्य कोई रोग जो ऊपर बताई गई

Specialities में शामिल नहीं है)         1-1

योग (Total)                                 24-872-1574

इन खर्चों  को चिकित्सा व्यय माना जाएगा !

रोगों से संबंधित समस्त प्रकार के उपचार पैकेज  में निम्न प्रकार के व्यय भी सम्मिलित होंगे-

  • दवाओं (DRUGS) पर हुआ खर्च
  • जांच (DIAGNOSTICS) पर हुआ खर्च
  • परामर्श (CONSULTATIONS) पर हुआ खर्च
  • इलाज (PROCEDURE) पर हुआ खर्च
  • नर्सिंग होम में ठहरने (STAY) का खर्च
  • भोजन (FOOD) पर हुआ खर्च

हर बीमारी के इलाज के लिए अधिकतम भुगतान की सीमा भी तय की गई है. इसलिए उन्हें Health Benefit Packages (HBP) नाम दिया गया है। इन उपचार पैकेजों को दो चरणों में लागू किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट (List) में अपना नाम कैसे चेक करें ?

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट (pmjay.gov.in) पर जाकर आप आयुष्मान भारत योजना की सूची (List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसकी step-by-step विधि निम्न है-

  • Step-1: अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर Ayushman Bharat Yojana (PMJAY) की वेबसाइट खोलें। आपकी सुविधा के लिए हम इसका लिंक भी यहां दे रहे हैं- Click Here
  • वेबसाइट के होमपेज पर ही ऊपर की हरी पट्टी में दाईं ओर Am I Eligible का लिंक दिखाई देता है। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • Step-2: जैसे ही नया पेज खुलता है, उसमें एक LOGIN बॉक्स दिखाई देता है। इसमें आपको तीन चीजों को भरना है-
  • Mobile Number: पहले नंबर के खाली बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • Captcha Code: दूसरे नंबर के खाली बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करें (दाईं ओर छवि में बने अक्षरों को देखकर)।
  • Generate OTP: Generate OTP के नीचे लाल रंग के बटन पर क्लिक करें।
  • Disease list of Ayushman Bharat Yojana
  • Step 3: आपके मोबाइल फोन पर 6 digit का OTP नंबर आता है। SMS box में उसे देखकर खाली OTP box में भरें।
  • सहमति टिक ☑️: OTP box के ठीक नीचे वाले चेक बॉक्स पर टिक ☑️(Tick) करें। यह सहमति है कि आप आयुष्मान योजना की वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी (name, address, Aadhaar number आदि) साझा करने के लिए तैयार हैं।
  • Submit करें: अब नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स (search box) खुलता है, जिसमें सेलेक्ट स्टेट और सेलेक्ट कैटेगरी (Select State and Select Category) का विकल्प होता है।
  • Step 4: Select State पर क्लिक करते ही नीचे राज्यों के नामों की लिस्ट (list) खुल जाती है। इनमें से अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें।
  • Select Category: इसमें आपको उस ऑप्शन को चुनना है, जिसकी मदद से आप आयुष्मान योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। जैसे आपका नाम या राशन कार्ड नंबर या परिवार संख्या (HHD number) या मोबाइल नंबर आदि।
  • कुछ राज्यों ने छूटे हुए लाभार्थियों के लिए अलग से आईडी नंबर जारी किए हैं। अगर आपको यह नंबर मिला है तो उसकी मदद से भी आप आयुष्मान योजना की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  1. Search by Name: इसमें आप अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पत्नी या पति का नाम, उम्र, जिला, गांव/कस्बा, पिन कोड आदि की मदद से नाम चेक कर सकेंगे।
  2. Search by HHD Number: 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) में गरीब और वंचित के रूप में शामिल किए गए सभी लोगों को 24 अंकों का HHD number (household number) जारी किया गया था। इसकी मदद से भी आप लिस्ट (List) में नाम देख सकते हैं.
  3. Search by Ration Card Number: आप अपने परिवार के लिए जारी किए गए राशन कार्ड नंबर दर्ज करके भी आयुष्मान योजना सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
  4. Search By Mobile Number: अगर आपका मोबाइल नंबर भी सरकार की लिस्ट में है तो इसकी मदद से आप अपना नाम आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में भी देख सकते हैं।
  5. Search by UP MMJAAID: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2019 में उन गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान (MMJAA) शुरू किया है जो 2011 की SECC जनगणना सूची से बाहर हो गए थे। उन्हें अलग आईडी नंबर (UP MMJAID) दिया गया है।
  6. Step 5: ऊपर बताए गए विकल्पों के जरिए सर्च बटन (search button) पर क्लिक करने पर आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम आयुष्मान योजना की सूची में शामिल है या नहीं।

अगर सर्च करने के बाद आपका नाम नहीं दिख रहा है और No Result Found लिखकर आ रहा है तो… यदि किसी एक विकल्प का प्रयोग करने पर No Result Found लिखकर आता है तो अन्य विकल्पों के साथ भी अवश्य देखें। अगर हर बार कोई रिजल्ट नहीं आता है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Comments