Random Posts

header ads
header ads

G.NEWS 24 : महापौर ने सोमवार को एमआईसी में संशोधन कर नए सदस्यों का किया गठन

नए सदस्यों को नियुक्त किया तथा कार्यों के दायित्व सौंपे...

महापौर ने सोमवार को एमआईसी में संशोधन कर नए सदस्यों का किया गठन


ग्वालियर | महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने सोमवार को मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) में संशोधन कर नए सदस्यों का गठन किया तथा उनको कार्यों के दायित्व सौपे। महापौर डाॅ. सिकरवार ने मेयर इन काउंसिल में संशोधन कर, नए सदस्यों को नियुक्त किया तथा उनको कार्यों के दायित्व सौंपे गए। जिसमें पार्षद अवधेश कौरव को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी है। 
इसके साथ ही पार्षद नाथूराम ठेकेदार को सामान्य प्रशासन विभाग, सुनीता अरुणेश कुशवाह को लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग, लक्ष्मी सुरेश गुर्जर को विद्युत एवं यांत्रिकीय विभाग, गायत्री सुधीर मण्डेलिया को वित्त एवं लेखा विभाग, विनोद माठू यादव को यातायात एवं परिवहन विभाग, डाॅ. संध्या सोनू कुशवाह को योजना और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं उपासना संजय यादव को शहरी गरीबी उपशमन विभाग का दायित्व सौंपा है। इस अवसर पर महापौर डाॅ. सिकरवार ने सभी को शुभकामनाएं दी तथा निगम के कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने के लिये कहा।

Post a Comment

0 Comments