कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर !
देर रात हुई शिवराज कैबिनेट की अंतिम बैठक
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हाउस में देर रात कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। सीएम शिवराज सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर. चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी.
- राजधानी भोपाल के कमला पार्क से सन्त हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा।
- 5 नई तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
- उज्जैन जिले में उन्हेल, बालाघाट जिले में लामता, रायसेन जिले में बम्होरी और सुल्तानगंज और मंदसौर जिले में कयामपुर को नई तहसील की स्वीकृति मिली।
- नया पांढुर्ना और मैहर जिला बनाने का प्रस्ताव पास।
- 8 सिंचाई परियोजनाओं पर भी मुहर लगी।
- सिंगल परीक्षा शुल्क पर लगी मुहर।
- सीएम राइज स्कूल के सुविधाओं के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
- आहार अनुदान की राशि बढ़ाकर 1250 की गई।
- विवेकानंद युवा संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव पास।
- स्कूलों में अब टॉपर्स की मर्जी से ही स्कूटी खरीद कर दी जाएगी।
- निरामय योजना के तहत शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।
मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड,मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश स्वर्णकला कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड, जय मीनेश कल्याण बोर्ड, मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड. जनजाति कार्य विभाग के तहत 95 सीएम राइस स्कूल के स्थल चयन और प्रस्तावों को मंजूरी.










0 Comments