G News 24 :विश्व पर्यावरण दिवस पर सिटी फॉरेस्ट में हुआ वृहद वृक्षारोपण

 बच्चों ने आकर्षक कलाकृतियाँ बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश…

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिटी फॉरेस्ट में हुआ वृहद वृक्षारोपण 

ग्वालियर। शहर के भीतर सिरोल पहाड़ी पर विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की पहल पर जिला प्रशासन, वन व स्कूल शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं शहर के पर्यावरण प्रेमियों की भागीदारी से यह सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। 

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरोल पहाड़ी पर आयोजित हुए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहर के विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पर्यावरण पर केन्द्रित आकर्षक सुंदर व आकर्षक कलाकृतियाँ व चित्र उकेरकर मिशन लाईफ और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्थाओं एवं विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिये लगभग एक सैंकड़ा सकोरे वृक्षों पर लटकाए। 

साथ ही झाड़ू लगाकर परिसर को साफ-सुथरा किया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक कुमार पाण्डेय, जीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, रामकृष्ण आश्रम के स्वामी सुदीप्तानंदजी, उप वन मंडलाधिकारी राजीव कौशल, अथ फाउण्डेश से डॉ. देनेव्द्र दांगी एवं जिला नोडल अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग आई ए जैदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवरणी ग्वालियर की उदघोषिका स्मिता दुबे व विजयलता पाराशर ने किया। 


Comments