G News 24 : प्रौढ़ का कटा सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा !

 शरीर के किए आठ टुकड़े करने के बाद 

प्रौढ़ का  कटा सिर लेकर  पूरे गांव में घूमता रहा !

उमरिया l उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के  ग्राम मजमानी कलां विभत्स हत्याकांड हुआ है। एक व्यक्ति ने गांव में रहने वाले प्रौढ़ की न केवल कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, बल्कि उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसका सिर काटा और उसे हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इसके बाद वह पुलिस के आने तक मृतक के घर पर ही बैठा रहा। 

मरने वाले का नाम शंभु प्रसाद महरा बताया जा रहा है। उसके रिश्तेदार पठारीखुर्द निवासी बसंत लाल महरा ने बताया कि उसका जीजा घर पर था। तभी डोंगरगांव में रहने वाला सूरज सिंह उर्फ गुड्डा पिता गनपत सिंह मरावी कुल्हाड़ी लेकर आया। कोई बात किए बिना उसने सीधे बहनोई पर हमला कर दिया। पहले तो उसका सिर धड़ से अलग किया। फिर उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया। 

लगभग तीन बजे यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर शंभु प्रसाद के रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे। इससे पहले ही एक शव वाहन को देखकर सूरज सिंह कटा सिर सड़क पर फेंक दिया। इसे देखते ही शव वाहन चलाने वाले ड्राइवर मुन्ना चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मृतक के घर की छत पर आराम से बैठा मिला। 

Comments