नवंबर अंत मेंं प्रदेश की पांच लोकसभा और विधानसभा की 16 सीटें से गुजरेगी

दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर...

नवंबर अंत मेंं प्रदेश की पांच लोकसभा और विधानसभा की 16 सीटें से गुजरेगी 

राहुल गांधी की अगुवाई में दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ताकत लगाना शुरू कर दी है। नवंबर अंत मेंं यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा का रूट को अंतिम रूप देने संगठन ने इंदौर के नेताओं को तेलंगाना या महाराष्ट्र भेजने का फैसला लिया है। कौन-कौन नेता जाएंगे, उनके नाम एक-दो दिन में जारी हो जाएंगे। प्रदेश में राहुल गांधी रोज 31 किमी. चलेंगे। वे 12 दिन प्रदेश में रहेंगे। 382 किमी. की दूरी के साथ लोकसभा की पांच और विधानसभा की 16 सीटें में यात्रा पहुंंचेगी। अजयसिंह के जिम्मे उन उपयात्राओं की जिम्मेदारी रहेगी, मुख्य यात्रा से जाकर जुड़ेगी। 

यात्रा की भोजन व्यवस्था विधायक संजय शुक्ला संभालेंगे। आवास व्यवस्था निमाड़ के विधायक रवि जोशी, बालमुकुंद गौतम को दी है। देपालपुर विधायक विशाल पटेल के ठहरने के बंदोबस्त देखेेंग। परिवहन व्यवस्था पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया, प्रचार अशोक सिंह संभालेंगे।8 नवंबर को कमलनाथ इंदौर खालसा कॉलेज में गुरु पूरब पर रखे गए अयोजन में शामिल होंगे। वे मंडल, सेक्टर और ब्लाक इकाई से चर्चा कर यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस नेताओं द्वारा मार्ग का अवलोकन किया जा रहा है। 

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी शर्मा, संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, रवि जोशी, विपिन वानखेड़े, विक्रांत भूरिया को नियुक्त किया गया है। यात्रा का स्वरूप देखने कांग्रेस नेताओं का दल भेजा जाएगा। दल एक-दो दिन यात्रा में चलेंगे। चोरल से इंदौर में प्रवेश करने वाली यात्रा के लिए शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, सचिव राजेश चौकसे, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को भी दायित्व सौंपा है। सबसे पहले महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल अपनी यात्रा के साथ 3 दिसंबर के उज्जैन पहुंचेगे। सबसे पहले वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और महाकाल लोक का भ्रमण करेंगे। 

इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि सभा के लिए स्थान का चयन नही हो पाया है। इससे पहले राहुल सांवेर में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा महू विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करेगी। अभी तक जो रुट चार्ट बना है उसके मुताबिक राहुल गांधी सिमरोल से भंवरकुआ आएंगे। यहां से कलेक्टर ऑफिस, राजमोहलला, बड़ा गणपति, जिंसी, मरीमाता चौराहा होते हुए उज्जैन जाएंगे। इस हिसाब से सभी विधानसभा कवर करेगी।इंदौर खालसा स्टेडियम में पदयात्रा का रात्रिकालीन डेरा डलेगा। राहुल और उनके साथ चल रहे लोगों के लिए खालसा स्कूल, कालेज में बंदोबस्त किए जाएंगे।

Comments