निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में ...
अवैध पशु डेयरी का संचालन और गंदगी फैलाने पर लगाया जुर्माना
ग्वालियर। 21 सितम्बर 2022। नगर निगम के अमले द्वारा बुधवार को नई सडक कैलाश टॉकीज के पास अवैध रुप से पशु डेयरी संचालित कर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
मदाखलत अधिकारी दक्षिण सतेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों एवं अवैध रुप से पशु डेयरी संचालित कर क्षेत्र में गंदगी फेलाने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी के तहत आज उपायुक्त मदाखलत केशव सिंह चौहान के निर्देशन में नई सडक कैलाश टॉकीज के पास चित्रगुप्तगंज में अवैध रुप से पशु डेयरी संचालित कर क्षेत्र में गंदगी फैलाए जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई तथा संबंधित को चेतावनी दी गई कि गंदगी न फैलाएं और 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
0 Comments