प्रीतम लोधी के समर्थन में OBC महासभा का बड़ा प्रदर्शन, सर्व ब्राह्मण समाज पर FIR की मांग

BJP सरकार पर लगाए पिछड़ा वर्ग समाज का अपमान करने के आरोप…

प्रीतम लोधी के समर्थन में OBC महासभा का बड़ा प्रदर्शन, सर्व ब्राह्मण समाज पर FIR की मांग

ग्वालियर। भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी के समर्थन में उतरी OBC महासभा। प्रीतम लोधी पर हुई FIR को निरस्त करने के लिए एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों पर लगा प्रीतम लोधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप। सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप। 

प्रीतम लोधी को धमकी देने वालों पर FIR की मांग की जा रही है। ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर प्रीतम लोधी पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। प्रीतम लोधी पर FIR दर्ज होने के बाद OBC महासभा ने मोर्चा संभाला। BJP सरकार पर लगाए पिछड़ा वर्ग समाज का अपमान करने के आरोप। OBC महासभा के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments