माहौर ग्वार्रे वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

अनेक रंगारंग कार्यक्रम किए आयोजित…

माहौर ग्वार्रे वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

ग्वालियर अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य के तत्वाधान में महानगर लश्कर ग्वालियर मुरार की महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं का कैटवॉक, हाउजी एवं सरप्राइस गेम रखे गए। जिसमें महिलाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी मुन्नी बांदिल, विशेष अतिथि के रुप में मंजू तथा उपनगर ग्वालियर महिला मंडल के अध्यक्ष रितु बांदेल थीं।  वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल लश्कर की अध्यक्ष आशा गोयल ने की, संचालन मंजू गोयल ने किया, कार्यक्रम का आभार विनीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा महाराजा महासेन के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराजा महासेन की आरती की गई। 

वहीं अतिथियों का स्वागत सीमा बंसल, रेखा बांदेल, रजनी, ममता, सुधा बांदेल, जागृति, प्रीति, शशि, आदि ने किया। इसके बाद समाज की महिलाओं ने समाज को आगे कैसे लाएं इस विषय पर अपने अपने विचार रखें कार्यक्रमों में कैट वाक में किरण गुप्ता, सरप्राइस गेम पिंकी गुप्ता विनर रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू गुप्ता, पूनम गुप्ता, बसंती देवी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments