कई वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी गायब !

नगरीय निकाय के चुनावों में इस बार अजीब स्थिति…

कई वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी गायब !

ग्वालियर। नगरीय निकाय के चुनावों में इस बार अजीब स्थिति है। कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार को ही नहीं निकले है और न ही जनसंपर्क किया हैं। अब वार्ड 31 और 33 की बात करें तो यहां की कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार ही शुरू नहीं किया हैं जबकि अन्य प्रत्याशियों का प्रचार भाजपा के मुकाबले का चल रहा है। 

अनुमान है कि इस बार ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनावों में आप अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करा सकती है, आप पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता मप्र में सत्ता में काबिज भाजपा के लिए खतरे की घंटी बन सकती है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इस बार आप की मेयर प्रत्याशी बन गई रूचि गुप्ता ने भी ग्वालियर में राजनैतिक प्रेक्षकों को सोचने विचारने पर मजबूर कर दिया हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले वह कहीं भी उन्नीस नहीं पड़ रही है। उनका प्रचार अभियान भी बराबरी से टक्कर का चल रहा हैं। 

यह बात अलग है कि वह आप के नाम पर कितने वोट ले पाती है। लेकिन अब इतना तय है कि भाजपा और कांग्रेस से नाराज लोगों को ग्वालियर व ग्वालियर अंचल सहित मध्यप्रदेश में आप के रूप में मजबूत विकल्प सामने आ गया हैं। अगले विधानसभा चुनावों में आप तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में सामने खड़ी होगी। जिसमे। भी टिकट के लिये मारामारी मचेगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments