नलनाम नवसंवत्सर स्वागोत्सव का दो दिवसीय आयोजन आज से

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन…

नलनाम नवसंवत्सर स्वागोत्सव का दो दिवसीय आयोजन आज से

ग्वालियर। भारतीय संस्कृति एवं परम्परा को बढ़ावा देने तथा देश की युवा पीढ़ी को भारत की परम्पराओं से अवगत कराने व भारतीय संस्कारोें को सिंचित करने के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दू नववर्ष नव सवंत्सर महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसी क्रम में नगर निगम ग्वालियर द्वारा नलनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम 1 व 2 अप्रेल 2022 को जलविहार के तैरते रंगमंच पर आकर्षक फव्वारों की शीतल फुहारों के बीच किया जाएगा। जिसमें आनंदनाम संवत्सर की विदाई और नलनाम नवसंवत्सर का स्वागतोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पद्वति से किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की युवा पीढ़ी को भारत देश के संस्कारों से परिपूर्ण करने के लिये देश में वर्षभर विभिन्न त्यौहार, सांस्कृतिक आयोजन होते रहते है। 

इसी तारतम्य में हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ गुढ़ी पड़वा से होता है जिसका स्वागत महोत्सव एवं बीते वर्ष की विदाई के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष नव सवंत्सर महोत्सव का आयोजन 1 व 2 अप्रेल 2022 को किया जा रहा है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संस्कार भारती के संयोजन में आयोजित किए जा रहे नलनाम नवसंवत्सर के स्वागतोत्सव कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 1 अप्रेल 2022 को आनंदनाम संवत्सर की विदाई के सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ दी जाएगी। इसके साथ ही 2 अप्रेल 2022 को प्रातः भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अर्ध्य के साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ नलनाम नवसंवत्सर का स्वागत किया जाएगा। 

आनंदनाम सवंत्सर विदाई महोत्सव 1 अप्रेल को

1 अप्रेल 2022 की सायं को 7.00 बजे से आनंदनाम संवत्सर की विदाई समारोह का शुभारंभ सांय 7 बजे दीप प्रज्जवलन कर किया जावेगा, 7.04 बजे ध्येय गीत एवं स्वच्छता गीत अंकिता अनूप कैलसिया द्वारा, 7.10 बजे सुगम संगीत ग्वालियर म्युजिकल सोसायटी, 7.40 बजे कत्थक नयनिका घोष गुरुग्राम हरियाना, 08.20 बजे पखावज वादन जगतनारायण द्वारा, 8.40 बजे भरतनाट्टयम शिष्यवृन्द पदमजा पिल्लै, 9.00 बजे संगीत शाश्वत- श्रीरंग संगीत एवं कला संस्थान, 9.40 बजे देवी आव्हान अनूप अवस्थी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। 

नलनाम नवसवंत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम

नलनाम नवसवंत्सर स्वागत कार्यक्रम 02 अप्रेल 2022 को प्रातः 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा से प्रारंभ होगी। प्रातः 4.58 बजे गीत, 5.01 पर दीप प्रज्जवलन, 5.03 बजे ध्येय गीत, 5.10 पर प्रार्थना जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं, 5.20 पर संकल्प गीत, 5.30 पर सितार वादन - संध्या प्रमोद बापट समूह, 6.00 बजे वैदिक मन्त्रोच्चार एवं शंख ध्वनि बंगाली समाज, 6.08 बजे भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्यदान उपस्थित शहरवासियों द्वारा किया जावेगा। 6.15 बजे आयुक्त नगर निगम किशोर कन्याल द्वारा शुभकामना संदेश दिया जायेगा एवं 6.20 बजे सूर्य आव्हान-आगोमनी बीएससीए, 6.30 बजे लोक वाद्य कचहरी कल्पना विनोद मिश्रा दतिया, 7.00 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव, 75 कलासाधकों द्वारा नृत्यांजलि आदि की प्रस्तुति दी जावेगी। 

लोक कला महोत्सव की प्रस्तुति 02 अप्रेल की सायं 

नलनाम नवसवंत्सर स्वागोत्सव की अगली श्रृंखला में 02 अप्रेल को सायंकाल लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जावेगा। जिसमें 7.00 बजे दीप प्रज्जवलन, 7.05 बजे ध्येय गीत,  7.10 बजे सहरिया लोकनृत्य इंदरसिंह आदिवासी, 7.30 बजे फरुवाही लोकनृत्य विजय यादव अयोध्या, 8.15 बजे संजो बघेल लोक गायक राजेन्द्र कुमार राजपूत द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 

Comments