लाल परेड ग्राउण्ड में होगा प्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह

CM शिवराज दिलवाएंगे आत्म-निर्भर MP के निर्माण में भागीदारी की शपथ…

लाल परेड ग्राउण्ड में होगा प्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विकास और  प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के अभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए एक अभियान संचालित कर प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाए। प्रदेश आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर ही रहे राज्य स्तरीय दिवस के मुख्य समारोह में सभी कार्यक्रम गरिमामय रूप से सम्पन्न किए जाएँ। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरूवार को निवास पर हुई बैठक में प्रदेश के 66वें स्थापना दिवस समारोह के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए ये निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे। एक नवम्बर को भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में संस्कृति विभाग द्वारा मुख्य समारोह शाम को आयोजित होगा। इसी दिन पूर्वान्ह में मंत्रालय में पारंपरिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें राष्ट्र गीत वंदे-मातरम के गायन में अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। जिले में भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। 

लाल परेड में होने वाले समारोह में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर एक नृत्य-नाटिका होगी, जिसमें नर्तक दल मंच पर “हम कर सकते हैं और करेंगे” का आव्हान करेंगे। इस प्रस्तुति का मंचीय आकल्पन किया गया है। विशेष प्रकाश संय¨जन और आकर्षक नृत्य मुद्राओं के साथ इस प्रस्तुति के लिए कॉरिओग्राफी की गई है।

Comments