मध्यप्रदेश पत्रकार संघ की निवाड़ी जिले की बैठक ओरछा में हुई संपन्न

जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन…

मध्यप्रदेश पत्रकार संघ की निवाड़ी जिले की बैठक ओरछा में हुई संपन्न

आज मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश  अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर एवं संगठन संस्थापक प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे सहित मनोज चौबे मचल सिंह ने निवाड़ी जिले में पत्रकार संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। यह बैठक आज ओरछा स्थित रामराजा गेस्ट हाउस में  आयोजित की गई  बैठक में संगठन विस्तार को लेकर गहन चर्चा एवं संगठन बिस्तर पर सभी की सहमति से निवाड़ी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

साथ ही जिला सम्मेलन के लिए चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता अभियान एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता फार्म भी भरवाए गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव जगदीश तिवारी एव निवाड़ी जिला अध्यक्ष गौरव खरे विशेष  रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकरणी का गठन करते हुए संघ के जिला  महासचिव हृदेश तिवारी को बनाया गया एवं साथ ही समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों का संगठन के प्रदेश पद अधिकारियों ने  पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

जिस पर जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया एवं संगठन को मजबूत कर आगे चलकर पत्रकारों के हित में कार्य करने की बात कही। जल्दी ही निवाड़ी का जिला सम्मेलन कार्यक्रम किया जाएगा बैठक में निवाड़ी जिले के समस्त पत्रकार बंधु एवं ओरछा सहित आसपास से समस्त पत्रकारों ने बैठक में सहभागिता निभाई।

Comments