20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी कांग्रेस

20 मार्च के दिन ही कमलनाथ ने दिया था इस्तीफा…

20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी कांग्रेस

मंदसौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख 20 मार्च को प्रदेश कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है इसी के चलते जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी और संविधान की प्रस्तावना का वाचन वितरण किया जाएगा इसके साथ ही कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कमलनाथ के संदेश का प्रसारण करेगी।

Comments