लगता है ग्वालियर में कांग्रेस मजबूत हो गई है : दिग्विजय

दिग्विजय ने फिर ली चुटकी...

लगता है ग्वालियर में कांग्रेस मजबूत हो गई है : दिग्विजय

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के स्वागत पर चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है कि ग्वालियर में कांग्रेस मजबूत हो गई है। उनकी बात को कार्यकर्ता भी समझ गए कि वे किस संदर्भ में यह बात कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह खेमे के ही वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने पर कहा था कि ग्वालियर में कांग्रेस अब आजाद हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं की भीड देखकर कहा कि यह किसानों के खिलाफ लोगों के आक्रोष का सैलाब है। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों को बर्बाद करने वाला है। दिग्विजय सिंह शनिवार को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। उनका रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक लाखन सिंह, प्रवीण सिंह, डॉ सतीश सिंह सिकरवार, सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, साहब सिंह गुर्जर, रश्मि पवार शर्मा, हरिओम शर्मा, वासुदेव शर्मा, अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत सिंह चौहान, संजय सिंह यादव, महाराज सिंह पटेल,लतीफ खान मल्लू इब्राहिम पठान, वीर सिंह तोमर, हेवरन कंसाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि गुप्ता, हरेन्द्र गुर्जर ने उनका स्वागत किया। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद कार से गुना के लिए रवाना हो गए।

Comments