हजीरा पर एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी सब्जी मंडी : श्री तोमर

जिससे नये लोगों को भी मिलेगा रोजगार…
हजीरा पर एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी सब्जी मंडी : श्री तोमर 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा इंटक मैदान में 29400 स्क्वेर फिट क्षेत्रफल में एक करोड तीन लाख रूपए की लागत से बनने वाली नवीन सब्जी मंडी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए कहा कि मंच बदला है उदेश्य नही। उदेश्य सिर्फ समाज सेवा है जो में निरंतर करता रहूंगा। ग्वालियर के विकास का पहिया अब चालू हो गया है। शहर का चौतरफा विकास किया जा रहा है। रूके हुए सभी कार्य सुचारू रूप से चालू हो गए हैं। वर्षों पुरानी हजीरे पर लगने वाली सब्जी मंडी को नये स्वरूप में एवं नये स्थान पर आमजन की सुविधा और व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए बनाया जा रहा है। 

नवीन सब्जी मंडी और फल मंडी एक ही जगह लगने से आमजन और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी मे सब्जी विक्रेताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पडता था। साथ ही पुरानी सब्जी मंडी में 108 चबूतरे थे जो नवीन सब्जी मंडी में 180 चबूतरे बनाये जायेगें जिससे नये लोगों को भी रोजगार मिलेगा । साथ ही सब्जी मंडी में टीनसेड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ ग्रीनरी भी की जायेगी। इंटक मैदान में फल के ठेले पहले ही लगाये जा रहे हैं उनके लिए सर्वसुविधा युक्त स्थान बनाया है। इसी प्रकार नवीन सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के लिए सर्वसुविधा युक्त नये स्वरूप में स्थान बनाया जायेगा।

जिससे वह सम्मान के साथ अपना व्यवसाय कर सकेगें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सडकों के लिए 35 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की है। साथ ही ग्वालियर के युवाओं के लिए ट्रीपल आईटीएम के सामने खेल स्टेडियम के लिए 10 करोड और मनोरंजनालय का 6 करोड की लागत से भव्य रूप में जिर्णोद्धार किया जायेगा। कांचमिल में बडा पार्क, तिकोनिया पार्क तथा सिविल हॉस्पीटल हजीरा में 50 बेडेड अस्पताल का कार्य प्रगती पर है। ग्वालियर का विकास अब रूकने वाला नही है। वर्षों से बनी हुई गंदे पानी और सीवर की समस्या के लिए शहर में नई लाइने डाली जा रही हैं।

Comments