प्री मानसून संधारण कार्य के चलते सप्लाई रही प्रभावित

तिघरा जल शोधन संयंत्र पर...
प्री मानसून संधारण कार्य के चलते सप्लाई रही प्रभावित

ग्वालियर। तिघरा जल शोधन संयंत्र पर प्री मानसून संधारण कार्य के चलते आज सोमवार को लगभग 5 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही, जिसके चलते अवाडपुरा से वार्ड 52 की सप्लाई प्रभावित रहेगी जिसमें कंकाली माता टंकी से होने वाली जल सप्लाई मंगलवार को कम दबाव से होगी। 

सहायक यंत्री जल प्रदाय  केसी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण मंडल द्वारा आज 5 घंटे का शटडाउन लिया गया था  जिसके चलते  निगम द्वारा  शटडाउन का लाभ उठाते हुए तिघरा जल शोधन संयंत्र पर प्री मानसून संधारण का कार्य किया गया। जिससे मानसून के समय होने वाली परेशानी से बचा जा सके। संधारण कार्य के चलते आज तिगरा रो वाटर एवं तिघरा संयंत्र पर 33 केवीए आर्ट में लाइटिंग अरेस्टर बदले गए। इसके साथ ही रॉ वॉटर एवं तिघरा संयंत्र पर एबी स्विच असेंबली बदलने का कार्य किया गया। 

संधारण कार्य के दौरान दोनों प्लांटों पर ट्रांसफार्मर साइट एवं अन्य स्थानों पर जंपर बदलने बाद क्लैपिंग का कार्य किया गया इसके साथ ही 33 केवी मेन पैनल का प्री मानसून संधारण कार्य किया गया तथा रॉ वाटर पंप नंबर एक पर संधारण कार्य किया गया तथा तिगरा संयंत्र पर भी एविएटर सफाई का कार्य संधारण के दौरान किया गया।

Comments