देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में !
कांग्रेस रेट बढ़ने के विरोध में 24 जून को करेगी आंदोलन…
देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में
भोपाल। देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश में बिक रहा है। प्रदेश के 52 जिलों में पेट्रोल के दाम 87.71 से लेकर 89.45 रुपए तक हैं। अनूपपुर में देश का सबसे महंगा पेट्रोल 89.45 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में 6 से 22 जून तक पेट्रोल में 10.67 और डीजल में 10.12 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल और मई के महीने में भोपाल में पेट्रोल 77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिका था। मंगलवार को पेट्रोल 87.71 और डीजल 78.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने विरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीन ट्वीट कर कहा है कि इस मूल्यवृद्धि के विरोध में 24 जून को कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम कर प्रदेश की जनता को राहत देने का वादा किया था। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े और भाजपा ने टैक्स कम करने धरना-प्रदर्शन किए थे। कमलनाथ करीब 15 महीने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने टैक्स कम नहीं किया।
• भोपाल में एक दिन में 8 लाख लीटर पेट्रोल और 11 लाख लीटर डीजल की खपत होती है।
• 20 लाख रुपए पेट्रोल और 27 लाख रुपए डीजल से अब प्रतिदिन केंद्र सरकार को टैक्स के रूप में मिलते हैं।
• मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर 35.98% प्रति लीटर टैक्स लेती है।
दिनांक |
पेट्रोल |
डीजल |
6 जून |
77.58 |
68.29 |
7 जून |
78.21 |
68.87 |
8 जून |
78.82 |
69.44 |
9 जून |
79.26 |
69.88 |
10 जून |
80.01 |
70.62 |
11 जून |
80.42 |
71.00 |
12 जून |
81.01 |
71.56 |
13 जून |
82.49 |
73.00 |
14 जून |
83.28 |
73.74 |
15 जून |
83.99 |
74.50 |
16 जून |
84.28 |
74.87 |
17 जून |
84.83 |
75.42 |
18 जून |
85.25 |
75.92 |
19 जून |
85.96 |
76.64 |
20 जून |
86.30 |
77.06 |
21 जून |
86.86 |
77.81 |
22 जून |
87.33 |
78.48 |
23 जून |
87.71 |
78.98 |
(दाम रुपये प्रतिलीटर में।)
भोपाल में पेट्रोल, जयपुर में डीजल महंगा
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
जयपुर |
86.65 |
79.65 |
मुंबई |
86.65 |
77.76 |
भोपाल |
87.71 |
78.98 |
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे सभी जिला, शहर और ब्लाॅक मुख्यालयों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करने की मांग करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। इस वजह से महंगाई बढ़ रही है और आमजनता प्रभावित हो रही है।
Comments
Post a Comment