रामानंद सागर की रामायण...
एक बार फिर शुरू होगी "रामायण"
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को करने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन में लोगों को समय बिताने में मुश्किल हो रही है। इस मुश्किल समय को बिताने का सरकार ने तरीका ढूंढ लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि रामानंद सागर की रामायण का एक बार फिर प्रसारण किया जाएगा।
रामायण 80 के दशक में सबसे पॉपुलर शो था। इस शो को देखने के लिए हर रविवार लोग घर में ही रहते थे। सड़क, घरों में रामायम देखने के लिए भीड़ लग जाती थी। अब रामायण का दोबारा प्रसारण होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कब, कहां और किस समय आप रामायण देख सकते हैं।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । @narendramodi
@PIBIndia@DDNational
24.2 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
रामायण का टेलिकास्ट 28 मार्च से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह 9 बजे पहला एपिसोड और रात 9 बजे दूसरा एपिसोड प्रसारित होगा। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके रामायण के प्रसारण की जानकारी दी है।
रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल राम जी, दीपिका चिखलिया सीता और सुनील लहरी लक्ष्मण का किरदार निभाया था। लॉकडाउन के समय में रामायण लोगों को घर में रोकने में मदद करेगी।कुछ समय पहले रामायण के अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी कपिल शर्मा के शो में गए थे। जहां उन्होंने अपने किरदार से जुड़े अनुभव सभी के सामने शेयर किए थे।












0 Comments